जिजीविषा
झील ओटेंरियो के तट से
झील ओटेंरियो के तट से
डाक्टर भीमशंकर मनुबंश बात उन दिनों की है जब मैं बरौनी दुग्ध संघ का प्रबंध निदेशक हुआ करता था । एक रात, कोई बारह बजे के बाद की बात है, अचानक फोन की घंटी बज उठी। उस जमाने मे सिर्फ लैंड – लाइन ही हुआ करता था ।हम लोग कुछ ही समय पहले सोये थे…
अंग्रेज़ी की रंगरेज़ी में कहें तो लगता है कि “आइडिया आफ इंडिया” पर बहसबजी और गंभीर तर्क, कुतर्क करने वाले आधुनिक मनीषियों ने कुबेर नाथ राय को शायद पढ़ा नहीं है। यदि पढ़ा भी है तो उनकी दृष्टि से इस समय के सबसे ज्वलंत आइडेनटिटी या पहचान परक राजनीति के युग में कुबेर नाथ…
आज के घर की क्या होगी कल पहचान ? गाँव से बाहर ऊसर धरती पर जो थी बंजर लगाया, संजोया गाँव से बाहर पिता ने वृक्ष मंदिर ! होते थे वहाँ तब तीन महुआ और एक जामुन के पेड़ एक कुआँ भी था, पानी भी हाँ साफ़ पानी था तीन चार फ़ुट ज़मीन के नीचे पीते थे पानी, जहाँ प्यासे चरवाहे और खेल खेलते घुमंतू बच्चे हम तो बस खडिया बीनने जाते थे दीये की कालिख से पुती अम्माँ की चूड़ी से चमकाई काली पट्टी पर नरकंडे की क़लम से लिखने क ख ग घ । पिता के पहले शायद उनके पिता के समय के वह पेड मूक अपने स्थान से देखते रहे होंगे सब कुछ नि:स्पृह, नितांत, एकांत कैसा लगता होगा उन्हे यह बदलाव ? गाँव से बाहर ऊसर बंजर धरती पर बना वृक्ष मंदिर, आया था यहाँ मिटाने थकान, वहां जहाँ कोई न हो बस पक्षियो के झुंडो का कलरव, कोयल की कूक, पेड़ों की डालियों से बोलती सरसराती बयार, उमड़ते घुमडते बादल, गरज कर बचपन की याद दिलाते हैं,हँसाते हैं, डराते हैं । चमकती हैं बिजलियाँ , कौंध जाती हैं यादें बचपन की उस तृप्ति का अहसास जो बचपन बाद जब कभी भी लौटी तो कभी सावन के छींटे सी कभी मूसलाधार । अजनबी और अनजान धुँधली यादों की शांति मे दीखने लगते हैं चलचित्र से चेहरे बहुत से कुछ पुराने, कुछ जाने पहचाने अब तो कुछ नये भी लगते हैं अपने से अपनो से ही तो होती है अपनी पहचान ।…
रश्मि कांत नागर
कोरोनोपरांत किम ? एको अहं, द्वितीयो नास्ति, न भूतो न भविष्यति की अनुभूति, कहा गया है आध्यात्मिकता और ध्यान के उच्च स्तर पर ही शायद संभव है । एको अहं की स्थिति हम साधारण मानवों को कहाँ नसीब ।हममे से बहुतायत तो परिवार और समाज से अभिन्न जीवन की कल्पना नहीं कर सकते । कोरोना…
बात नब्बे के दशक के उन बीते दिनों की Save or print this article In the window that opens, choose Save as PDF (or Print). जब मैंने अपनी “पहली” सेवा निवृत्ति नहीं ली थी। बात तब की है जब मैं आणंद, गुजरात मे एनडीडीबी में कार्य करता था। काम के सिलसिले में दिल्ली आना हुआ…
दूर दूर तक नज़र दौड़ायें, हमारे जीवन का केंद्र लोहा है, अगर लोहा ना होता, तो हमारे जीवन का केंद्र क्या होता? अगर लोहा ना होता, तो प्रारम्भिक औज़ार नहीं बनते, औज़ार नहीं बनते तो ना खेती होती, ना ही खदान होते। खदान ना होते, तो दूसरे मूल्यवान खनिज ना होते, मूल्यवान खनिज ना होते,…
डाक्टर सक्कल प्रसाद भारती के कोरोनोपरांत प्रसारित होने वाले टेलीवाइज्ड साक्षात्कार का ध्वनि मुद्रण दिगदिगंत ओझा- नमस्कार डाक्टर सक्कल नेशन वांटेड टू नो पर आपका स्वागत है ! डाक्टर सक्कल – नमस्कार, नमस्कार भला हो ज़ूम का अब हम साक्षात आप के सम्मुख आप के टीवी पैनल पर उपस्थित है। कहिये आप हमारा साक्षात्कार आख़िर…
जैसा कि हम कोरोना टाइम्स के दूसरे अंक में बता चुके हैं -अगर आपने ध्यान दे कर पढ़ा हो तो- रौरव जी के नेशन वांटस टू नो के मुख्य संवाददाता दिगदिगंत जी डाक्टर सक्कल प्रसाद भारती का इंटरव्यू लेने के लिये तैयार हो गये थे। लगा तो यह था कि संवाददाता महोदय केवल उत्सुक हैं…
आज बारी है कोरोना टाइम्स में जंबू द्वीप के भारत खंड ( संक्षिप्त में इंडिया या हिंदी में भारत या भारतवर्ष ) की मिडिया पर बात करने की। हुआ यूँ कि दस या ग्यारह अप्रैल को “जंबू द्वीप के भारत खंड आज” न समझने पाने वालों के लिये “इंडिया टुडे” ने यह खबर छापी कि…