My contribution to the Souvenir brought out on the occasion of the 75th birthday of Charutar Arogya Mandal , Chairman Dr. Amrita Patel. I will try an English translation and post the same later. The souvenir was brought out in English, Gujarati and Hindi. I chose to write in Hindi.
अगस्त या सितंबर १९६८ का हल्की बारिश वाला दिन मै आणंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन से कंजरी के लिये निकला।
डा॰ माइकल हाल्स (माइक) नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के संस्थापक सदस्यों मे से एक थे और कुछ माह पहले ही भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से आणंद आये थे । उन्हीं के कहने से मै कंजरी स्थित पशु आहार संयंत्र की एनिमल न्यूट्रिस्ट डा॰ अमृता पटेल से मिलने जा रहा था।
उसी साल मई से मैने एनडीडीबी मे नौकरी शुरू की थी। अपना गाँव, फिर गोरखपुर के बाद अब आणंद का सारा माहौल एकदम नया था।
नई जगह ,नये लोग, फ़र्राटेदार अंग्रेज़ी न बोल पाने से अंग्रेजीदां लोगों से मिलने जुलने मे हिचकिचाहट से भरा, मै जब मिस पटेल से मिला तो लगा ही नही मै किसी अजनबी से मिल रहा हूँ।
कैटलफीड संयंत्र का संचालन,प्रबंधन, फ़ीड फारमुलेशन मे विभिन्न पदार्थों के मिश्रण की प्रक्रिया , गुणवत्ता आदि विषयों पर चर्चा मे समय कैसे बीता पता न चला। दोपहर खाने का समय हो गया था । मिस पटेल ने कहा खाना खा कर जाओ जब तक मै कुछ कहूँ उन्होने घर से लाया टिफ़िन खोला, दो मे से एक रोटी और पालक के सालन का कुछ भाग एक प्लेट मे रख मुझे दे दिया !
१९६८ के आषाढ़ के उस दिन मिस पटेल से पहली बार मिलने पर उनके व्यवहार मे घुली सहज मानवता और स्नेहिल आतिथ्य की आकर्षक विशिष्टता मानस पटल पर बार बार कौंध जाती है।
एनडीडीबी मे उनके साथ काम करने और नज़दीक से जानने का मौक़ा मिला। १९७४ मे डा॰ कुरियन के एक्ज़ीक्यूटिव असिस्टेंट और १९८७ मे मानव संसाधन प्रभाग मे निदेशक पद पर मेरी पर हुई नियुक्तियों मे मिस पटेल ने अहम भूमिका निभाई ।
१९७४ मे एक दिन अचानक फोन आया।
“तुम्हारा नाम प्रस्तावित किया है मैने डा॰ कुरियन के एक्ज़ीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिये”
ज्यादा टिकता नही है कोई उनके साथ इस पद पर”
मिस पटेल कह रही थीं।
मै भौंचक रह गया । बहुत ना नुकुड की।
अंत मे मैने कहा “अंग्रेजी अब बोल तो लेता हूं पर अच्छी अंग्रेजी लिखने मे दिक्कत होती है” ।
मिस पटेल नही मानी बोली;
” जा कर डाक्टर कुरियन से मिल लो वही निर्णय लेंगे”
कुछ मिनटो मे डा॰ कुरियन का फोन आ गया। दोपहर बाद जा कर मिला उनसे मिला ।ना नुकुड की कोशिश यहां भी नाकाम रही।
वह अपनी ही बोलते रहे, क्या करना होगा, किस तरह गोपनीयता सुरक्षित रखना ज़रूरी होगा, यह काम २४ घंटे का है, आदि। अंत मे हिम्मत कर मैने कहा;
” सर मै इस पद के लिये लायक नही हूं”
डा॰ कुरियन बोले “मिस पटेल हैज सेड दैट यू आर सूटेबल”!
अब आगे कुछ बोलना बेकार था। सोचता हूं मिस पटेल का यह कहना कि “ज्यादा टिकता नही है उनके साथ कोई इस पद पर” शायद बहुत गहरी सोच का परिणाम रहा होगा।
आखिर मैने डा॰ कुरियन के एक्ज़ीक्यूटिव असिस्टेंट और बाद मे डायरेक्ट (चेयरमैन’स आफिस) के पदो पर बहुत दिनो तक लगभग १९७५ से १९९८ तक जुडा रहा। एनडीडीबी में कुल ३२ साल १९६८ से २००० तक !
कैसे मालूम था मिस पटेल आपको कि मै इतने दिन टिका रहूंगा !

मानव संसाधन प्रभाग के निदेशक पर मेरी नियुक्ति तो मिस पटेल का लगभग एक तरफा निर्णय था । मै तिलहन और वानस्पितिक तैल विभाग का निदेशक था पर मिस पटेल की योजना थी कि री- आरगेनाइजेशन बाद मानव संसाधन विभाग बनाया जाय। इस बार भी इफ बट की बातें उठी पर सब दरकिनार करते हुये मिस पटेल ने यह निर्णय लिया। मुझे इस काम मे सफलता मिली या न मिली पर मिस पटेल से सहयोग पूरा मिला ।
वैसे एनडीडीबी मे मिस पटेल के साथ काम करने का मौक़ा पहली बार मुझे मिला जब मै लगभग एक महीना १९७४ मे बतौर एनडीडीबी कर्मचारियों के दल के सदस्य के साथ इंटरनेशनल डेयरी कांग्रेस, नई दिल्ली के आयोजन मे सहायता के लिये भेजा गया था।
एक विकासशील देश पहली बार मे हो रहा यह आयोजन इतिहास तो रच ही रहा था पर एक भारतीय महिला का सेक्रेटरी जनरल होना भी हम सब के लिये गौरव का विषय था।मिस पटेल की कार्य संपादन क्षमता विशेषकर योजनाबद्ध सिलसिलेवार काम कैसे पूरा हो, कौन क्या करे,समय से कौन सा कार्य निष्पादित हुआ या न हुआ पर समय समय से सामूहिक चर्चा वाली कार्यशैली नज़दीक से देखी।
जब एचएम पटेल साहब की तबीयत ख़राब हुई और अहमदाबाद अस्पताल मे उन्हे भरती करा दिया गया था तब डा॰ कुरियन ने कहा कि मिस पटेल अकेली अहमदाबाद नही जायेंगी और मुझे साथ जाने को कहा । मै लगभग पाँच दिन उनके साथ रहा।
एचएम साहब को अस्पताल मे आ कर देखने वालों का तांता तो लगा ही रहता था। पर जब समाचार आया कि एचएम साहब के विरोधी राजनीतिज्ञ “दिखावे” की हमदर्दी दिखाने का ढोंग रच ताम झाम सहित फूलों का गुच्छा ले कर आ रहे हैं और मिस पटेल को वहाँ उनके स्वागतार्थ खड़ा होना पड़ेगा तब वहाँ मिस पटेल का दूसरा रूप देखने को मिला।
गहरी आंतरिक पीड़ा थी, क्षोभ था, पर पिता के पास रहना था सभ्यता का तक़ाज़ा। अस्पताल के कई चक्कर लगाये थे मैने मिस पटेल के साथ साथ। मुश्किल से मानी थी लौटने को पिता के पास।
यह विडंबना ही है मानवी त्रासदी।
पिता के देहावसान पर अंत्येष्टि की पूरी तैयारी और हमारे समाज मे पुत्र से जो अपेक्षा होती है उसे पुत्री ने उसे भलीभाँति निभाया । फिर शुरू हुई चरोतर आरोग्य मंडल और अस्पताल का कार्यभार संभालने की क़वायद जो पिता की धरोहर ही नही पर मिस पटेल की सोच से जुड़ी प्राथमिकताओं – पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी हैं । मैने नज़दीक से देखा है जाना है इन विषयों मे मिस पटेल कितना रुचि रखती है ।
मुझे याद आता है मिस पटेल की वह बात जो वह हर महिला अफ़सर की नियुक्ति के पहले उनसे साक्षात्कार के वक़्त होती थी । औपचारिकताओं और कुछ अन्य प्रश्नों के बाद साक्षात्कार के अंत मे मिस पटेल हर एक से पूछती थी;
“अगर यह नौकरी तुम्हें मिलती है तो कितने साल काम करोगी?”
“पुरुष प्रधान समाज मे महिलाओं को सोच विचार कर प्रोफ़ेशनल ज़िंदगी मे आना चाहिये । बराबरी के साथ काम करना होगा क्योंकि महिला किसी भी तरह कार्यपालन मे पुरुष से कम नही”
“देखो शादी करना, घर चलाना, बच्चों को पालना, संस्कार देना उतना ही महत्वपूर्ण कार्य है जितना किसी संस्था मे काम करना उसका संचालन करना। कुछ को प्रोफ़ेसन और घर दोनो चलाना होता है वहीं बैलेंस की बात आती है।”
“शैलेन्द्र तुमसे ऐसा नही कह सकते है पर मै कह रही हूँ
मैने निर्णय लिया कि सारा जीवन प्रोफ़ेसन को दूँगी और कर भी रही हूँ इसलिये साफ़ साफ़ बताओ कि अभी कितने साल काम करने का इरादा है? पर जितने साल कहो उतने ज़रूर करना।”
कितनी कठिन राह चुनी आपने मिस पटेल और चुनी डगर पर चलती रहीं इतने सालों तक।प्रोफ़ेशनल और पर्सनल ज़िंदगी का बैलेंस हमेशा रखा।
कुछ पारिवारिक ज़रूरतों और कुछ अन्य कारणवश मैने २००० मे एनडीडीबी से प्रीमैच्योर रिटायरमेंट लिया। पर मुझे हर्ष एवं संतोष इस बात का है कि मुझे मिस पटेल के साथ काम करने का मौक़ा मिला । कसौटी पर खरा उतरा या नही राम जाने पर मुझे और किरन को भी एचएम परिवार के बहुत से सदस्यों को जानने का मौक़ा मिला । यह नाता अब तक क़ायम है चाहे हम कितनी भी दूर हों ।
आपकी पचहत्तरवीं वर्षगाँठ पर किरन और मेरी तरफ़ से ढेरों शुभकामनायें ! एक बार फिर आपको आपकी मानवता को नमन,
शैलेंद्र
My contribution to the Souvenir brought out on the occasion of the 75th birthday of Charutar Arogya Mandal , Chairman Dr. Amrita Patel. I will try an English translation and post the same later. The souvenir was brought out in English, Gujarati and Hindi. I chose to write in Hindi. Below is the English translation of my text.
On a light rainy day in August or September 1968, I set out from Anand railway station by train to Kanjari. Dr. Michael Halls (Mike) was one of the founding members of the National Dairy Development Board (NDDB) and had recently arrived in Anand from the Indian Institute of Management, Ahmedabad. It was at his suggestion that I was going to meet Dr. Amrita Patel, the animal nutritionist at the animal feed plant in Kanjari.
I had started my job at NDDB in May of that same year. The entire environment of Anand was completely new to me, after my village and then Gorakhpur. In this new place with new people, I was filled with hesitation in meeting English-speaking individuals due to my inability to speak fluent English. However, when I met Miss Patel, it didn’t feel like I was meeting a stranger at all.
Time flew by as we discussed topics such as the operation and management of the cattle feed plant, the process of mixing various substances for feed formulation, quality, and more. It was already lunchtime. Miss Patel insisted that I eat before I could say anything, and she opened a tiffin she had brought from home, placing one of the two rotis and some spinach curry on a plate and handing it to me!
The memory of meeting Miss Patel for the first time on that day in Ashadh 1968, with her natural humanity and warm hospitality, continues to resonate in my mind. I had the opportunity to work closely with her at NDDB. She played a significant role in my appointments as Dr. Kurien’s Executive Assistant in 1974 and as Director of the Human Resources Division in 1987.
One day in 1974, I received a sudden phone call. “I have proposed your name for the position of Dr. Kurien’s Executive Assistant,” Miss Patel said. “No one stays long in this position.” I was taken aback and hesitated a lot. Finally, I said, “I can speak English now, but I have difficulty writing it well.” Miss Patel wouldn’t hear of it and replied, “Go and meet Dr. Kurien; he will make the decision.”
Within a few minutes, I received a call from Dr. Kurien. I went to meet him in the afternoon. My attempts to hesitate again failed. He kept talking about what would need to be done, how to maintain confidentiality, that this job is a 24-hour commitment, and so on. Finally, I mustered the courage to say, “Sir, I am not suitable for this position.” Dr. Kurien responded, “Miss Patel has said that you are suitable!” At that point, there was no point in saying anything further. I think Miss Patel’s comment that “no one stays long in this position” must have been a result of deep thought.
In the end, I remained associated with the positions of Dr. Kurien’s Executive Assistant and later as Director (Chairman’s Office) for a long time, from around 1975 to 1998. I spent a total of 32 years at NDDB from 1968 to 2000! How did Miss Patel know that I would stay for so long?
In September 2012, when Miss Patel was taking charge as Chairman of NDDB, my appointment as Director of the Human Resources Division was almost a unilateral decision by her. I was the Director of the Oilseeds and Vegetable Oils Department, but Miss Patel planned to create a Human Resources Department after reorganization. Again, there were discussions about “if buts,” but Miss Patel made the decision regardless. I may or may not have succeeded in this work, but I received full cooperation from Miss Patel.
The first time I had the opportunity to work with Miss Patel at NDDB was when I was sent as a member of the NDDB staff to assist with the International Dairy Congress in New Delhi in 1974. This event was historic for a developing country, and it was also a matter of pride for all of us that an Indian woman was the Secretary-General. I observed closely how Miss Patel’s ability to execute tasks, especially in a planned and systematic manner, ensured that work was completed, who would do what, and what tasks were executed on time while maintaining a collective discussion approach.
When H.M. Patel’s health deteriorated and he was admitted to a hospital in Ahmedabad, Dr. Kurien said that Miss Patel should not go alone to Ahmedabad and asked me to accompany her. I stayed with her for almost five days. There was always a stream of visitors coming to see H.M. Patel in the hospital. However, when the news broke that opposing politicians were planning to come with flowers to show “sympathy” and that Miss Patel would have to stand there to welcome them, I witnessed another side of her.
There was deep internal pain and frustration, but civility required her to be there for her father. I accompanied Miss Patel on several trips to the hospital and had a hard time convincing her to return to her father. This is the irony of human tragedy.
During the preparations for the funeral after her father’s passing, the expectations placed on a son by our society were fulfilled by his daughter. Then began the efforts to take charge of the Charotar Health Society and the hospital, which were not only her father’s legacy but also aligned with Miss Patel’s priorities related to health and the environment. I have seen closely how deeply Miss Patel is interested in these subjects.
I remember Miss Patel’s question during interviews with every female officer before their appointment. After formalities and some other questions, at the end of the interview, Miss Patel would ask each one, “If you get this job, how many years will you work?” “In a male-dominated society, women should think carefully before entering professional life. They must work alongside men because women are not in any way inferior to men in execution.” “Look, getting married, running a household, raising children, and imparting values are just as important as working in an organization and managing it. Some have to balance both profession and home.” “Shailendra, I can’t say this to you, but I will say it: I have decided to dedicate my entire life to my profession, and I am doing so. So, tell me clearly how many years you intend to work? Whatever number you say, make sure you do that many years.”
How difficult a path you have chosen, Miss Patel, and how you have walked on that chosen path for so many years, always maintaining a balance between professional and personal life. Due to some family needs and other reasons, I took premature retirement from NDDB in 2000. However, I feel joy and satisfaction that I had the opportunity to work with Miss Patel. Whether I measured up to the standards or not, only Ram knows, but I had the chance to know many members of the H.M. family, and this bond continues to this day, no matter how far apart we may be.
On your seventy-fifth anniversary, Kiran and I extend our warmest wishes! Once again, I pay homage to your humanity.
