Categories
Poetry Reminiscences

Arithmetic – अंकगणित

Vinita Agrawal is a distinguished Indian poet, editor, and curator. Author of four books of poetry and editor of an anthology on climate change, she was jointly awarded the 2018 Rabindranath Tagore Literary Prize for her collection The Silk of Hunger. She serves on the advisory board of the Tagore Literary Prize and is Poetry Editor at Usawa Literary Review.

For me, however, Vinita has always been the talented daughter of my dear friend and colleague, Dr. S.P. Mittal. A warm connection that began through Facebook conversations led me to translate her third poem “Arithmetic” into Hindi. The result delighted both Vinita and me.

I had earlier published on Vrikshamandir Hindi translations of her poems Immigrantsand “Two Full Moons”

This translation also brought back a flood of old memories — of the pioneering days at NDDB, the “Trimurti” of Dr. Chothani, Dr. Madhavan, Dr. Mittal, and Dr. S.N. Singh, who played a key role in building India’s dairy cooperative movement in the 1970s and 80s. Of these Dr SP Mittal, Dr AA Chothani, Dr E Madhavan are no more among us.

Dr. Mittal and I worked closely during turbulent times of labour-management disputes, shared a room during our three-month training in Canada and the USA in 1987, and navigated many challenges together.

Vinita would tie rakhi to my son Rahul in those days. Life scattered us all eventually, but the internet has kindly reunited us. Here is her poignant poem “Arithmetic”. My Hindi translation is given below.

विनीता अग्रवाल एक प्रतिष्ठित भारतीय कवयित्री, संपादक और क्यूरेटर हैं। चार कविता संग्रहों की लेखिका और जलवायु परिवर्तन पर एक एंथोलॉजी की संपादक, उन्हें 2018 में अपनी कविता पुस्तक The Silk of Hunger के लिए रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार संयुक्त रूप से मिला था। वे टैगोर लिटरेरी प्राइज की एडवाइजरी बोर्ड में हैं और उसावा लिटरेरी रिव्यू में कविता संपादक हैं।

मेरे लिए तो विनीता मेरे प्रिय मित्र और सहकर्मी डॉ. एस.पी. मित्तल की बेटी हैं। फेसबुक पर संवादों के दौरान मुझे उसकी तीसरी कविता “Arithmetic” का हिंदी अनुवाद करने का अवसर मिला। अनुवाद मुझे तो अच्छा लगा ही, विनीता को भी बहुत पसंद आया।

विनीता की कविताओं Immigrants और Two Full Moons” के हिंदी अनुवाद मैंने वृक्षमंदिर पर पहले प्रकाशित किए थे।

इस अनुवाद ने पुरानी यादों का सिलसिला भी शुरू कर दिया — एनडीडीबी के उन दौर की, जब डॉ. चोथानी और उनकी “त्रिमूर्ति” डॉ. माधवन, डॉ. मित्तल व डॉ. एस.एन. सिंह ने सत्तर-अस्सी के दशक में देशभर में दूध उत्पादक सहकारी संस्थाओं को स्थापित और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन दिनों डॉ. मित्तल और मैंने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया, खासकर लेबर यूनियन और मैनेजमेंट के बीच विवादों के समय।

1987 में हम दोनों को कनाडा और अमेरिका में तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उस यात्रा में हम एक ही कमरे में रहते थे। विनीता मेरे बेटे राहुल को राखी बांधती थी। ज़िंदगी ने हमें बिखेर दिया, लेकिन इंटरनेट की बदौलत विनीता से फिर मुलाकात हो गई।

यह रही विनीता की मार्मिक कविता “Arithmetic” का मेरे द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद।

अंकगणित

आख़िर हम गिनते क्यों हैं? 
फच्ची कँटीली हड्डियों का हिसाब कर
आख़िर क्या पता
करना चाहते हैं?
जन्मों के बीच अंतराल?
या सितारों के बीच के असीमित ख़ाली ख़ामोश विस्तार?

हज़ार है कहीं बीच सोच,
हम अंकों को बेठिकाने रखते हैं,
जब कि समय के सही पैमाने का विस्तार
अंतहीन है डरावना है।

धुंधली रोशनी में साँस लेती खुली सड़क,
कुछ मशीनों की काली छाया, भारी वजन
फिर भी हम उठ जाते हैं,

ले कर कुछ उष्मा अभिसिंचित उज्ज्वल अवस्था से,
मिलने डरावनी पर चमकीली सुबह से

By Vrikshamandir

A novice blogger who likes to read and write and share

Comments are welcome

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Vrikshamandir

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading