Categories
Culture, Tradition, Human Development and Religion Poetry

पढ़े लिखे अनपढ़,कुपढ, और सुपढ़

अरे अनपढ़
पढ लिख
पर पढ़ लिख कर मत बन कुपढ़
और तू कुपढ
और पढ़
और पढ़ लिख कर बन सुपढ़
पर पढ़े लिखे होने का मत कर गुमान

हे सुपढ़
मान भी लें कि तू है सुपढ़
मत कर
अपने पढ़े लिखे होने का गुमान
नही तो जाना जायेगा
ग़रूर की नदी मे में डूबता उतराता
एक बुद्धिजीवी संस्कार विहीन इंसान !

By Vrikshamandir

A novice blogger who likes to read and write and share

Discover more from Vrikshamandir

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading