An architect designs buildings and cities. But this one also writes poems about them. This blog shares three poems—straightforward and honest. They mix the sharp edges of city life with the gentle flow of memories. The poems “Whiplash”, “सूनी राहें” and “आओ तो जरा” bring together busy streets, quiet paths, and everyday feelings.
I am referring to Shri Hemant Vora, Architect based in Mumbai. I am yet to meet him in person but thanks to Twitter we connected four or perhaps five years ago and despite the age differences became friends. I read these poems on his FB page and with his permission I am posting on Vrikshamandir.
Hemant ji has done projects in different parts of India and also abroad. His website can be accessed by clicking here

Whiplash captures the blend of city chaos and structural imagery in “Whiplash,” with a nod to the architect’s perspective on built environments. In his forwarding mail to me pasted below he writes “सिर्फ़ एक बात कहना चाहूँगा – यह जो बान्दा वर्ली सी लिंक है वह जैसे एक चाबुक के प्रहार की तरह समुद्र पर फैला हुआ है । इसी लिये मैंने उसे एक Whiplash की तरह देखा”
Whiplash; An Architects Verse
Whiplash across the bay
Casting shadows on waves
Through torn smog veil.
Diaphanous veil
On cityscape screen
Steamy breath of the sea
Tense cable grip
In serpentine strip
Silent roar of speed.
Some more …
Cries of cranes in air
Soldiers’ boots on march
Moss covered stream bed
white pebbles sparkle
Rippled turbulence
Wintry twilight
Snow on apple trees
Stalactite drips
Moon rays over urban chaos
Speeding light on streets
Yellow streaks
Streetcars’ blurred lights
Like sword’s edge
Cuts smog randomly

दिल से निकली उन राहों की, जो अनकहे नामों, खोए समय और सूनी यादों की तलाश में भटकती रहती हैं। यह कविता के हर छंद में व्याप्त उदासी और खोज के भाव को संक्षिप्त रूप से समेट लेता है, जैसे रेत पर लकीरें या पत्तों की सेज पर अकेलापन।
सूनी राहें
दिल से पिघल कर निकली वो राहें,
किसी बंद किवाड़ तक जा रूकी
नीली सी मुरझाई सतह, एक गुमसुम शांत प्रहर,
आवारा रातों की बोझिल निगाहें
अनकहे नाम को ढूंढें वो राहें
सुबह का धुंधला आभास,गुमनाम शहर की नर्म सांस
बिखेरते किरणों की रोशनी का अहसास
दोपहर से शाम तक बदलते साये, अनजान चाहतों को दिल में समाये
रातों अनगिनत बातों अनसुने गीतों की यादें
अनदेखे मुकाम को ढूंढें वो राहें
खोये समय की सूनी वो राहें
लिखें जो लकीरों से रेत पर ओस की बूँदें
पत्तों की सेज पर अकेला मन
दबे पांवों की आहट
कोई और राहों को कहीं मिले वो राहें

बार-बार आने की कोमल पुकार, प्रकृति की कोमलता के बीच व्याकुलता और प्रियतम के बिना अधूरी लगने वाली जिंदगी। यह कविता के हर छंद में घुली ‘आओ’ की लय को प्रतिबिंबित करता है, जैसे हल्की महक या झुकी शाखों की तरह।
आओ तो जरा !
हवाओं में महक हल्की हल्की, भीगी शाखें झुकी झुकी
पत्तों से फिसलती बूंदें
आओ तो जरा भीग लें
पहाडों में गूंजे रोशनी सुनहरी, बादल की चादर रूई सी रूपहरी
छोटी सडके घुमक्कड़ सी,
आओ तो जरा भटक लें
गुफाओं में नमी नमी सी, तुम बिन कुछ कमी कमी सी
सूने पन की हलकी सी चुभन
आओ तो जरा चहक लें
झील की गुन गुन मद्धम, एक शाम उदासी और गम
सियाह रातें, वह यादें
कभी तो आओ मन बहल ले
आंगन में सर्द धूप, कुछ कच्ची कुछ करारी
बीती रातों की वह बेकरारी
अब तो आओ
It would perhaps not be out of place to share the correspondence between the two of us regarding Hemant ji’s interest in literary pursuits and these poems. He calls himself, in his writings to me, Ganjha (गंजहा). This is because we both love Raag Darbari, the satirical novel written in the late sixties by Shrilal Shukla. My Twitter name is Vaidyaji, a character from Raag Darbari from the village of Shivpalganj. Those who live in that village take pride in calling themselves Ganjha—a person from Ganj or Shivpalganj. In case you are interested in reading more about Raag Darbari on Vrikshamandir, please click at;
राग दरबारी
Dear Shailendra ji,
This love of literature bridges generation gap & continents.
आप से बात कर के हमेंशा एक आनंद की अनुभूति होती है।
कल के आप के आग्रह के पश्चात थोड़ी स्वरचित कवितायें भेज रहा हुं ।
वैसे तो इसे कविता कहना एक दुःसाहस ही है ।
दो तीन अंग्रेज़ी में और दो तीन हिंदी में ।
हिंदी मातृभाषा न होने के कारण बहुत सारी त्रुटियां दिखेंगी आप को ॥
Some scribbles pretending to be Haikus ( without grammar / meter ) To call them Haiku is taking great liberty with great Japanese traditions actually.
कभी कुछ और प्रयास करुंगा । एक कविता यमक अलंकार में लिखनी बहुत इच्छा है। देखें कब यह स्वप्न साकार होगा ॥ बस इतना ही लिख पाया हुं
Lots of regards to you and family . Praying for your good health and hope to see you in Mumbai next time.
Hemant Vora – एक और गंजहा
प्रिय शैलेन्द्र जी
आप के उत्तर के लिये बहुत धन्यवाद ।आपके अनुवाद का तो क्या कहने । सिर्फ़ एक बात कहना चाहूँगा – यह जो बान्दा वर्ली सी लिंक है वह जैसे एक चाबुक के प्रहार की तरह समुद्र पर फैला हुआ है । इसी लिये मैंने उसे एक Whiplash की तरह देखा ।
बाक़ी मैंने जो लिखा है उसमें हायकु की छंद रचना और डिसिप्लिन नहीं है । सिर्फ़ लघु कविता कह सकते हैं । उसी को काव्य बनाना चाहूँगा । Onomatopoeic
सादर प्रणाम 🙏
Regards
Hemant Vora
हेमन्त जी,
नमस्कार 🙏
आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं हेमन्त जी । हिंदी /अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं मे अच्छी कविता / अच्छी लघु कथा लिखते है। शौकिया तौर पर सही, पर लिखते तो हैं।
हायकू की विधा से मेरी परिचय बहुत देर से हुआ । समय लगा समझने में। समझा तो लिखने का प्रयत्न किया । पर सफलता नहीं मिली । पर आप की रचना पढ़ अच्छा लगा। स्थापत्यविद और कवि / लेखक , ग़ज़ब ।
आप के अंग्रेज़ी लेखन का हिंदी अनुवाद कर हिंदी / अंग्रेज़ी दोनों वृक्षमंदिर पर प्रकाशित करूँगा । समय से आप को सूचित करूँगा।
आप की पहली हायकू का हिंदी अनुवाद किया है । आशा है आप को पसंद आयेगा।
Whiplash across the bay
Casting shadows on waves
Through torn smog veil.
पारदर्शी घूंघट
शहर के पर्दे पर
सांस समुद्र की भाप
पर हिंदी अनुवाद की संरचना हायकू के नियमानुसार हो इसके लिये मैंने ग्रोक एआई की सहायता ली और शब्दों को कुछ इधर उधर किया ।
वृक्षमंदिर की परिकल्पना तुलसी दास जी के लिखे मानस के शब्दों से अनुप्राणित “स्वांतः सुखाय” है ।यदि वृक्षमंदिर पर प्रकाशित किसी रचना को पढ़ किसी अन्य को आनंद आता है तो सोने में सुहागा । और पढ़ने वाले को धन्यवाद 🙏
संपर्क में रहियेगा ।
आप का ,
शैलेन्द्र

5 replies on “An Architect’s Verses”
Hello hello,
Testing testing 123 all ok ???
Yes 🙏🏼
Hello! This is a test comment.
Nice
गंजहे को गंजहा मिले
कर कर लम्बे हाथ,
Twitter हो या Facebook
दोनों देते साथ….
ONE MORE
Ganjha khojan mein chala
Ganjha na mila na koi,
Jo dil khoja aapna
mujh se bada na koi …
सब गंजहो को सादर प्रणाम 🙏
Dr SC Malhotra
Another Ganjaha