Categories
Uncategorized

बीता जीवन स्मृतियों का वन

जन्म और मृत्यु

के बीच का अंतराल

ही तो है जीवन का जीवन

सीमित पर अज्ञात

घटनाओं, अनुभवों,

कहे, अनकहे, न कह पाये,

किये, न किये, न कर पाये

पेड़, पौधे और झाड़ियाँ

प्रेम,घृणा, द्वेष, ईर्ष्या,

काम, क्रोध

लोभ, मोह

इच्छा,अनिच्छा के फल

रंग बिरंगे पाप और पुण्य के बीज

समय के झोंकों और आँधियाँ में

बहे पाप पुण्य के बीज

फिर उगते होंगे कही जा कर किसी और उर्वरा धरा पर


By Vrikshamandir

A novice blogger who likes to read and write and share

One reply on “बीता जीवन स्मृतियों का वन”

Comments are closed.

Discover more from Vrikshamandir

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading